Basic Computer Questions and Answers
शिक्षा में कम्प्यूटर का उपयोग- वर्तमान में शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत दूर बैठे व्यक्ति के लिए कम्प्यूटर (Computer) एक अध्यापक का कार्य भी कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वप्रथम स्किनर ने एक शिक्षण यंत्र बनाया तथा इसके लिए रेखीय अभिक्रमिक अध्ययन हेतु प्रोग्राम बनाये गये।
Basic Computer Questions इसी दृष्टिकोण से देखें तो हम पाते हैं कि आज के कम्प्यूटर स्किनर के शिक्षण यंत्र के समान परिमार्जित तथा परिष्कृत उपकरण हैं जिनका शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक प्रयोग हो रहा है। भाषा शिक्षण में उच्चारण, सुधार, विज्ञान तथा सामाजिक विषय के शिक्षण में कम्प्यूटर (Computer) बड़े ही उपयोगी हैं।
Read Also Microsoft Power Point को परिभाषित कीजिए
Some Important Basic computer Questions
प्रश्न 1. कोल्ड बूटिंग क्या है?
उत्तर- कोल्ड बूट (जिसे “हार्ड बूट” (Hard Boot) भी कहा जाता है) करने का मतलब है कि एक कम्प्यूटर को चालू करना। कम्प्यूटर पर पॉवर बटन दबाकर आमतौर पर एक कोल्ड बूट किया जाता है। उदाहरण के लिए जब पहली बार अपने कम्प्यूटर को रात में बन्द करने के पश्चात् पुनः सुबह आरम्भ करते है तो उसे कोल्ड बूटिंग कहते है।
प्रश्न 2. माइक्रो प्रोसेसर को परिभाषित कीजिये।
उत्तर- माइक्रो प्रोसेसर- इसके नाम से ही मालूम पड़ता है कि यह बहुत छोटा सा एक प्रोसेसर होता है। जो किसी सिलिकन पदार्थ की बहुत छोटी सी चिप में जटिल इलेक्ट्रोनिक परिपथ एवं माइक्रोस्कोपिक इलेक्ट्रोनिक अवयवों, जैसे ट्रांजिस्टर, रजिस्टर केपिसिटर, लॉजिक गेट्स इत्यादि को फेब्रिकेट कर बनाया जाता है। माइक्रोप्रोसेसर में CPU के सभी अवयव जैसे गणितीय एवं तार्किक इकाई, कन्ट्रोल इकाई तथा रजिस्टर एक ही लघु चिप के अन्दर स्थित होते हैं।
प्रश्न 3. सीपीयू (C.P.U) से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- सीपीयू (C.P.U.)- इसका पूरा नाम सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) है। इसको कम्प्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है। इसे माइक्रोप्रोससर के नाम से भी जाना जाता है । कम्प्यूटर में डाटा प्रोसेसिंग का कार्य भी इसी युनिट द्वारा सम्पन्न किया जाता है। यह कम्प्यूटर का सबसे मुख्य एवं महत्त्वपूर्ण भाग है। यह भाग वास्तव में सूचनाओं एवं निर्देशों की गणना करने का कार्य करता है।
कम्प्यूटर के द्वारा समस्त प्रकार की गणनाएँ व प्रक्रियाएँ इसी युनिट द्वारा की जाती हैं। माइक्रो कम्प्यूटर में CPU एक छोटा सा माइक्रो प्रोसेसर होता है। अन्य बड़े कम्प्यूटर में एक से अधिक कम्प्यूटर हो सकते हैं । इस युनिट के माइक्रोप्रोसेसर पर तीन परिपथ होते हैं CU, ALU तथा रजिस्टर।
प्रश्न 4. इनपुट यूनिट के बारे में बताइये।
उत्तर– इनपुट यूनिट- कम्प्यूटर में इनपुट डिवाइसेज वे उपकरण होते हैं जिनकी सहायता से कम्प्यूटर पर कार्य करने वाला व्यक्ति या यूजर कम्प्यूटर में निर्देश तथा आंकड़े डाल सकता है। इनपुट डिवाइसेज प्रयोक्ता द्वारा मानवीय भाषा में दिये गये मूल डाटा तथा निर्देशों को कम्प्यूटर की भाषा (0 तथा 1) में अनुवाद भी करते हैं ताकि उन्हें कम्प्यूटर समझ सके। इसके पश्चात् ही डाटा प्रक्रिया सम्भव हो पाती है।
कम्प्यूटर को कार्य करने का आदेश भी इन्हीं इनपुट यूनिट्स के द्वारा दिया जाता है तथा कम्प्यूटर में किसी भी डाटा को यदि इनपुट करना हो तो इन इनपुट यूनिट्स की सहायता से ही डालते हैं।
प्रश्न 5. अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट ( ALU) के बारे में बताइये।
उत्तर- अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)- इस यूनिट का पूरा नाम (Arithmatic Logic Unit) है। कम्प्यूटर में सभी तरह की गणनाएँ तथा प्रोसेसिंग इसी यूनिट के द्वारा सम्पन्न होती हैं। जिसके द्वारा सभी तरह की गणनाएँ सम्पन्न होती हैं। कन्ट्रोल यूनिट के द्वारा यह निर्देश दिया जाता है कि प्रोसेसिंग हेतु डाटा मेमोरी में कहाँ पर स्थित है।
प्रश्न 6. मेमोरी यूनिट के बारे में संक्षिप्त में बताइये।
उत्तर- मेमोरी यूनिट- यह कम्प्यूटर का महत्त्वपूर्ण भाग होता है। इस भाग में डाटा, सूचना तथा प्रोग्राम स्टोर किये जाते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर वहाँ से तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। इसे कम्प्यूटर की मुख्य स्मृति भी कहा जाता है। गणनाओं से पूर्व सभी डाटा व निर्देश तथा मध्यवर्ती परिणाम व अन्तिम परिणाम आउटपुट उपकरणों में भेजने से पूर्व इन्हीं स्टोरेज डिवाइसेज में पड़ा रहता है ।
कम्प्यूटर की वे डिवासेज जिनमें डाटा व प्रोग्राम तत्कालीन व भविष्य में उपयोग हेतु संग्रहीत किये जाते हैं, मेमोरी यूनिट कहलाती है। डाटा, प्रोग्राम व प्रोसेसड् रिजल्ट बार-बार उपयोग हेतु सुरक्षित हों तो इसके लिए अतिरिक्त संग्रहण क्षमता की आवश्यकता होती है तथा इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मेमोरी अर्थात् संग्रहण डिवाइसेज कम्प्यूटर में लगी होती हैं, जैसे फ्लॉपी डिस्क, सी.डी. रोम, हार्डडिस्क, रेम व रोम।
कम्प्यूटर में मेमोरी मुख्य दो प्रकार की होती हैं-
(1) प्राथमिक- जैसे RAM व ROM आदि।
(2) द्वितीयक- जैसे Hard Disk, Floppy, CD, DVD, Magnatic Tape तथा Magnatic Disk आदि।
प्रश्न 7. माइक्रो कम्प्यूटर के बारे में बताइये।
उत्तर- माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer)- तकनीकी के क्षेत्र में एक क्रान्तिकारी आविष्कार हुआ। यह आविष्कार माइक्रो प्रोसेसर (Micro Processor) का था। जिसके उपयोग से सस्ती कम्प्यूटर प्रणाली बनाना सम्भव हुआ। ये कम्प्यूटर एक डेस्क (Desk) पर अथवा एक ब्रीफकेस में भी रखे जा सकते हैं। ये छोटे कम्प्यूटर माइक्रो कम्प्यूटर कहलाते हैं।
प्रश्न 8. सुपर कम्प्यूटर के बारे में बताइये।
उत्तर- सुपर कम्प्यूटर (Super Computer)- सुपर कम्प्यूटर, कम्प्यूटर (Computer) की सभी श्रेणियों में सबसे बड़े, सबसे अधिक संग्रह क्षमता वाले तथा सबसे अधिक गति (speed) वाले होते हैं। इसमें अनेक CPU समान्तर क्रम में कार्य करते हैं। इस क्रिया को समान्तर प्रक्रिया (Parallel Processing) कहते हैं।
प्रश्न 9. प्राथमिक मेमोरी क्या होती है? समझाइये।
उत्तर- प्राथमिक मेमोरी- यह कम्प्यूटर की अस्थायी स्मृति के रूप में अपना कार्य करती है। यह सी.पी.यू. की आन्तरिक मेमोरी (Internal Memory) कहलाती है। क्योंकि सी.पी.यू. अपने आदेशों को सीधे इस स्मृति में भेजकर चला सकता है। ये प्राथमिक मेमोरी भी दो प्रकार की होती है।
(a) RAM (Random Access Memory)
(b) ROM (Read Only Memory)
प्रश्न 10. द्वितीयक मेमोरी को समझाइये।
उत्तर- द्वितीयक मेमोरी यह कम्प्यूटर की स्थायी मेमोरी व संग्रहण डिवाइस के रूप में कार्य करती है। यह सी.पी.यू. की बाह्य स्मृति (External memory) कहलाती है। यह भी कई प्रकार की होती है।
(a) हार्ड डिस्क (Hard Disk)
(b) फ्लॉपी डिस्क (Floppy Disk)
(c) सी.डी. रोम (Compact Disk Read only memory)
(d) पेन ड्राईव (Pen Drive)
Important Computer Question and Answer
प्रश्न 11. वोलेटाइल मेमोरी को समझाइये।
उत्तर- वॉलेटाइल मेमोरी- रैम या रैण्डम एक्सेस मेमोरी (Random Access Memory) कम्प्यूटर (Computer) की अस्थाई मेमोरी होती है। की-बोर्ड या अन्य किसी इनपुट डिवाइस से इनपुट किया गया डाटा प्रक्रिया से पहले रैम (RAM) में ही संग्रहित किया जाता है। और सी.पी.यू. द्वारा आवश्यकतानुसार वहाँ से प्राप्त किया जाता है। रैम में डाटा या प्रोग्राम अस्थाई रूप से संग्रहित रहते हैं। कम्प्यूटर बन्द हो जाने या विद्युत बाधित हो जाने पर RAM में संग्रहित डाटा मिट जाता है। इसलिये रैम को वोलेटाइल (Volatile) या अस्थाई मेमोरी भी कहते हैं। रैम (RAM) की क्षमता या आकार (Size) विभिन्न प्रकार के होते हैं। जैसे 4 MB, 8 MB, 16 MB, 32 MB, 64 MB, 128 MB, 256 MB, आदि।
प्रश्न 12. नॉन वोलेटाइल मेमोरी को समझाइये।।
उत्तर- नॉन वॉलेटाइल मेमोरी- रीड ओनली मेमोरी को नॉन वॉलेटाइल मेमोरी कहते हैं जिसमें कम्प्यूटर के निर्माण के समय प्रोग्राम संग्रहित कर दिये जाते हैं। इस मेमोरी में संग्रहित प्रोग्राम परिवर्तित और नष्ट नहीं किये जा सकते, उन्हें केवल पढ़ा जा सकता है। कम्प्यूटर (Computer) का स्विच ऑफ करने के बाद भी ROM में संग्रहित अवयव नष्ट नहीं होते हैं। इसमें कम्प्यूटर की बनावट के अनुसार रोम के विभिन्न प्रकार होते हैं।
प्रश्न 13. ऑप्टिकल डिस्क के बारे में बताइये।
उत्तर- ऑप्टिकल डिस्क (Optical Disk)- यह एक चपटा वर्ताकार सामान्यतः पोली कार्बोनेट डिस्क होता है जिस पर डाटा एक चपटी सतह के भीतर यीट्स के रूप में संग्रहीत किया जाता है। यह सामान्यतः एक एकल कुण्डलीनुमा खांचे के समानान्तर होता है जो डिस्क के सम्पूर्ण रिकॉर्ड किये हुए सतह पर फैला होता है। (Basic Computer Questions) इस पर संग्रहीत डाटा उस समय एक्सेस होता है जब डिस्क पर स्थित एक विशेष द्रव्य को लेजर डायोड से इल्युमिनेट किया जाता है। संग्रहण की प्रक्रिया सबसे अन्दर के ट्रेक्स से सबसे बाहर के ट्रेक की ओर होती है।
प्रश्न 14. जॉयस्टिक किस प्रकार की डिवाइस है? समझाइये।
उत्तर- जॉयस्टिक (Joystick)- यह डिवाइस कम्प्यूटर पर वीडियो गेम खेलने के काम आने वाली इनपुट डिवाइस है। इस डिवाइस के माध्यम से स्क्रीन पर उपस्थित टर्टल या आकृति को इसके हैंडल से पकड़ कर चलाया जाता है। इसका प्रयोग बच्चों के द्वारा प्राय: कम्प्यूटर पर खेल खेलने में किया जाता है क्योंकि यह बच्चों को कम्प्यूटर (Computer) सिखाने का सरल तरीका है।
प्रश्न 15. सी.आर.टी. मॉनिटर के बारे में संक्षिप्त में बताइये।
उत्तर- सी.आर.टी. मॉनीटर (CRT Monitor)- अधिकतर मॉनीटरों में फिक्चर ट्यूब एलीमेन्ट (Picture Tube Element) होता है, जो टी.वी. सेट के समान होता है। यह ट्यूब सी.आर.टी. (Cathode Ray Tube) कहलाती है। सी.आर.टी. तकनीक सस्ती और उत्तम रंगीन आउटपुट देने में सक्षम होते हैं।
प्रश्न 16. मॉनिटर डिवाइस किस प्रकार की डिवाइस है, समझाइये।
उत्तर- यह कम्प्यूटर की एक मुख्य आउटपुट डिवाइस होती है। मॉनीटर विद्युतीय यंत्र का एक भाग है जो कम्प्यूटर (Computer) जनित आकृतियों को स्थायी रिकॉर्ड रखे हुए प्रदर्शित करता है। इसे डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है।
प्रश्न 17. रजिस्टर का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर- रजिस्टर (Registers)- कम्प्यूटर निर्देश सी.पी.यू. (CPU) के द्वारा क्रियान्वित किये जाते हैं। निर्देशों को क्रियान्वित करने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। सूचनाओं के संतोषजनक रूप व तेज गति से आदान-प्रदान के लिए कम्प्यूटर (Computer) का सी.पी.यू. (CPU) मेमोरी यूनिट का प्रयोग करता है। इस मेमोरी यूनिट को रजिस्टर (Register) कहते हैं।
प्रश्न 18. प्रोसेसर स्पीड (Processor Speed) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- प्रोसेसर स्पीड (Processor Speed)- प्रोसेसर स्पीड (Processor speed) या प्रोसेसर गति से तात्पर्य प्रोसेसर द्वारा सूचनाओं को क्रियान्वित करने की गति से होता है। प्रोसेसर की गति मेगा हर्टज (Mega hertz) में मापी जाती है। किसी प्रोसेसर की गति प्रोसेसर के द्वारा प्रयोग की जा रही डाटा बस (Data Bus) पर निर्भर करती है।
प्रश्न 19. इंक-जेट प्रिंटर किस प्रकार के प्रिंटर हैं? समझाइये।
उत्तर- इंक-जेट प्रिंटर (Ink-jet Printers)- इंक-जेट प्रिंटर एक नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर है जिसमें एक नोजल (Nozzle) से कागज पर स्याही की बूंदों की बौछार (Spray) करके कैरेक्टर और आकृतियाँ छापी जाती हैं। प्रिंट हैड के नोजल में स्याही की बूंदों को आवेशित (Charged) करके कागज पर उचित दिशा में छोड़ा जाता है। इस प्रिंटर का आउटपुट अधिक स्पष्ट होता है क्योंकि प्रत्येक कैरेक्टर दर्जनों डॉट्स से मिलकर बना होता है।
प्रश्न 20. चेन प्रिंटर (chain printer) क्या है? समझाइये।
उत्तर- चेन प्रिन्टर (Chain Printer)- इस प्रिन्टर में तेज घूमने वाली एक चेन (Chain) होती है, जिसे प्रिन्ट चेन (Print Chain) कहते हैं। चेन में कैरेक्टर होते हैं। प्रत्येक कड़ी (Link) में एक कैरेक्टर का फॉन्ट (Font) होता है। प्रत्येक प्रिन्ट पोजीशन (Print Position) पर हैमर्स (Hammers) लगे रहते हैं। प्रिंटर, कम्प्यूटर (Computer) से लाइन के सभी छपने वाले कैरेक्टर प्राप्त कर लेता है। हैमर (Hammer) कागज और उचित कैरेक्टर से टकराता है, और एक बार में एक लाइन छप जाती है।
Important Computer Question in Hindi
प्रश्न 21. लेजर प्रिंटर का क्या उपयोग है?
उत्तर- लेजर प्रिन्टर (Laser printer)- लेजर प्रिंटर नॉन इम्पैक्ट पेज प्रिन्टर है। लेजर प्रिंटर का उपयोग कम्प्यूटर (Computer) सिस्टम में 1970 के दशक से हो रहा है। पहले ये मेनफ्रेम कायटर में प्रयोग किये जाते थे। 1980 के दशक में लेजर प्रिंटर का मूल्य लगभग 3000 डॉलर था और यह माइक्रो कम्प्यूटर (Computer) के लिए उपलब्ध है। यह प्रिन्टर आजकल अधिक लोकप्रिय है, क्योंकि ये अपेक्षाकृत अधिक तेज और उच्च क्वालिटी में टेक्स्ट और ग्राफिक्स छापने में सक्षम हैं।
प्रश्न 22. DVD के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दीजिये।
उत्तर- DVD- DVD का पूरा नाम Digital Versatile Disk होता है। यह CD के समान तकनीक पर ही कार्य करती है। इसको देखने पर यह एक CD के जैसी ही होती है लेकिन CD की तुलना में इसमें लगभग कई गुना डाटा स्टोर किया जा सकता है। यह एक आप्टीकल डिस्क होती है। इसमें पहले से संग्रहीत डाटा को केवल पढ़ा जा सकता है।
प्रश्न 23. स्कैनर का क्या उपयोग है?
उत्तर- स्कैनर (Scanner)- स्कैनर एक निवेश युक्ति है। ये कम्प्यूटर (Computer) में किसी पृष्ठ पर बनी आकृति या लिखित (Text) सूचना को सीधे इनपुट करता है। इसका मुख्य लाभ यह है कि यूजर को सूचना टाइप नहीं करनी पड़ती है। आजकल अच्छे रेजोलूशन (Resolution) वाले स्कैनर बाजार (Market) में उपलब्ध हैं। स्कैनर में स्रोत (Source) पृष्ठ को स्कैनर की समतल सतह पर रख दिया जाता है। इसमें लगे लैंस और प्रकाश स्रोत के द्वारा चित्र को फोटोसेन्स (Photosense) करके बाइनरी कोड में बदलकर कम्प्यूटर की मैमोरी में। पहुंचा दिया जाता है, जिसे कम्प्यूटर (Computer) स्क्रीन पर दिखाता है।
प्रश्न 24. MICR डिवाइस को संक्षेप में समझाइये।
उत्तर- एम.आइ.सी.आर. (MICR)- मैग्नेटिक इंक करैक्टर रीडर (Magnetic Ink Character Reader) व्यापक रूप से बैंकिंग में प्रयोग होता है, जहाँ लोगों के चैकों की बड़ी संख्या के साथ कार्य करना होता है। यह स्याही से बना होता है तथा इसमें चुम्बकीय कण होते हैं।
प्रश्न 25. माउस डिवाइस का उपयोग किस लिये होता है?
उत्तर- माउस (Mouse)- माउस एक प्वाइंटिंग डिवाइस के रूप में कार्य करता है। इसके अन्तर्गत दो या दो से अधिक बटन होते हैं। माउस के नीचे एक बॉल होती है जो कि रबर की बनी होती है। माउस की पोजिशन (Position) का पता स्क्रीन पर प्रदर्शित तीर के निशान (Pointer) से लगाया जा सकता है। जैसे-जैसे माउस को मूव किया जाता है वैसे-वैसे Mouse pointer भी मूव होता है।
Basic Computer Question with Answer
प्रश्न 26. बूटिग क्या है?
उत्तर- बूटिग (Booting)- कम्प्यूटर (Computer) को सर्वप्रथम चालू करने पर इसकी स्थायी मेमोरी रोम (ROM) में उपस्थित BIOS (Basic Input Output System) के द्वारा सभी डिवाइसेज की जाँच होती है। इस क्रिया को POST (Power On Self Test) कहते हैं। इसके पश्चात् डिस्क पर उपस्थित ऑपरेटिंग सिस्टम Dos या windows कम्प्यूटर की अस्थायी मेमोरी (RAM) में संग्रहीत हो जाता है। इस प्रकार DOS की या Windows की मुख्य फाइलों का कम्प्यूटर की मेमोरी में स्वतः लोड होना Booting कहलाता है।
प्रश्न 27. Mother board (मदरबोर्ड) को संक्षेप में समझाइये।
उत्तर- Mother Board (मदरबोर्ड)- इसे मैन बोर्ड भी कहा जाता है। यह पर्सनल कम्प्यूटर (Computer) के केबिनेट के अन्दर लगने वाला मुख्य सर्किट बोर्ड होता है। कम्प्यूटर (Computer) के कई अन्य भाग भी मदर बोर्ड से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहते हैं। इनके अतिरिक्त कुछ सहायक सर्किट भी होते हैं जिनका कार्य सी.पी.यू. (CPU) मेमोरी तथा इनपुट/आउटपुट पेरिफेरल सर्किट के मध्य इन्टरफेस प्रदान करता है।
प्रश्न 28. बार कोड रीडर का किसलिये उपयोग किया जाता है?
उत्तर- बार कोड रीडर (Bar Code Reader)- Bar Code उथाव संबंधित टेक्स्ट सूचना को Code में बदलने (encode) की एक सरल तथा सस्ती पद्धति है जिसे सस्ते Electronics Readers द्वारा आसानी से पढ़ा जा सकता है। Bar loading का प्रयोग कर data को तेजी तथा शुद्धता के साथ संकलित किया जाता है। बार कोड में पट्टियाँ तथा रिक्त स्थान समानांतर रूप से सटे होते हैं। पूर्व-परिभाषित पट्टिका तथा स्पेस patterns का प्रयोग करेक्टर data के छोटे श्रृंखला को छपे हुए संकेत में code करने के लिए होता है।
प्रश्न 29. EEPROM को संक्षेप में समझाइये।
उत्तर- विद्युत रूप से इरेजेबल प्रोग्रामेबल रीड-ओनली मेमारी (EEPROM) एक स्थिर, Non-Volatile, मेमोरी स्टोरेज सिस्टम है, जिसका उपयोग कम्प्यूटर और इलेक्ट्रानिक सिस्टम और उपकरणों, जैसे सर्किट बोर्ड में न्यूनतम डेटा मात्रा के भंडारण के लिए किया जाता है।
प्रश्न 30. एक्सपेन्शन कार्ड किस लिये उपयोग में लिये जाते हैं?
उत्तर- एक्सपेन्शन कार्ड- इस कार्ड को एडॉप्टर कार्ड, एक्सेसरी कार्ड या एक्सपेंशन बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह भी एक प्रिंटेड सर्किट होता है जो मदर बोर्ड के एक्सपेंशन स्लॉट में प्रविष्ट होकर कम्प्यूटर (Computer) सिस्टम में अतिरिक्त फंक्शनों को जोड़ता है। यह कार्ड मदर बोर्ड पर इंटिमेटेड सर्किटों के मध्य विद्युतीय सम्पर्क भी स्थापित करता है।
प्रश्न 31. साउण्ड कार्ड का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर- साउण्ड कार्ड- यह कार्ड मदर बोर्ड से जुड़ने वाला एक ध्वनि कार्ड होता है। यह कम्प्यूटर (Computer) की एक हार्डवेयर यूनिट है। यह माइक्रोफोन से प्राप्त एनॉलॉग सिग्नल को डिजिटल रूप में बदलता है। इसके अलावा यह कार्ड डिजिटल संकेतों को एनॉलॉग रूप में बदलकर स्पीकर को आउटपुट भी भेजता है।
प्रश्न 32. शिक्षा में कम्प्यूटर का क्या उपयोग है?
उत्तर- शिक्षा में कम्प्यूटर का उपयोग- वर्तमान में शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत दूर बैठे व्यक्ति के लिए कम्प्यूटर (Computer) एक अध्यापक का कार्य भी कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वप्रथम स्किनर ने एक शिक्षण यंत्र बनाया तथा इसके लिए रेखीय अभिक्रमिक अध्ययन हेतु प्रोग्राम बनाये गये। इसी दृष्टिकोण से देखें तो हम पाते हैं कि आज के कम्प्यूटर स्किनर के शिक्षण यंत्र के समान परिमार्जित तथा परिष्कृत उपकरण हैं जिनका शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक प्रयोग हो रहा है। भाषा शिक्षण में उच्चारण, सुधार, विज्ञान तथा सामाजिक विषय के शिक्षण में कम्प्यूटर (Computer) बड़े ही उपयोगी हैं।